दस वर्ष से फरार नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
पुरानी भिलाई पुलिस की कार्रवाई, सहआरोपी से पहले ही बरामद हो चुका था चोरी का सामान
संवाददाता : अरविन्द तिवारी
दुर्ग ACGN : दुर्ग जिले की पुरानी भिलाई पुलिस ने नकबजनी के एक पुराने मामले में दस वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार इस मामले में पूर्व में सहआरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया जा चुका था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी रामकुमार डहरिया निवासी भाठापारा दादर भिलाई-03 ने 10 मई 2016 को थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 8 मई 2016 को वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर रायपुर में एक शादी कार्यक्रम में गए थे। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर से दो गैस सिलेंडर, सोने का नेकलेस, एक जोड़ी झुमका, तीन जोड़ी चांदी के पायल और एक कुकर सहित लगभग 45 हजार रुपये कीमती सामान अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया था।
इस मामले में थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 223/2016 के तहत धारा 457 और 380 भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने सहआरोपी शुभम मांझी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का कुछ सामान बरामद किया था, जबकि घटना के बाद मुख्य आरोपी दंतेष राव फरार हो गया था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके निवास क्षेत्र से पकड़ लिया। अपराध से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई के थाना प्रभारी अम्बर सिंह भारद्वाज, प्रधान आरक्षक रविन्द्र भारतीय, आरक्षक शत्रुघ्न महतो, राजकुमार सिंह और वसीम खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस के अनुसार इस मामले में पूर्व में सहआरोपी से एक सोने का हार, एक जोड़ी चांदी का पायल और एक गैस सिलेंडर बरामद किया जा चुका है। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






