नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , घातक हथियारों के साथ लूट का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

घातक हथियारों के साथ लूट का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

बेलगहना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बिना नंबर की मोटरसाइकिल और दो धारदार चाकू जब्त

बिलासपुर ACGN : जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलगहना चौकी पुलिस ने घातक हथियारों के साथ लूट का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल और दो धारदार चाकू भी जब्त किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2026 की रात हरिल साय टोप्पों अपने साथ निलिमा तिर्की और रामप्यारी तिर्की के साथ गनियारी से मरीज को अस्पताल में भर्ती कराकर कार से विचारपुर लौट रहे थे। रात लगभग साढ़े दस बजे बेलगहना से कोनचरा मार्ग पर घने जंगल में नीलगिरी प्लांट के पास बिना नंबर की मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की और चाकू दिखाकर रास्ता रोकने का प्रयास किया। स्थिति को भांपते हुए कार चालक हरिल साय ने तेजी से वाहन निकालकर वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मोटरसाइकिल से उनका पीछा करते हुए करीब सात किलोमीटर दूर ग्राम विचारपुर तक पहुंच गए।
गांव के पास आरोपियों ने कार को रोक लिया और कार सवारों को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए लूट का प्रयास करने लगे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों के मौके पर पहुंच जाने से आरोपी घबरा गए और अपनी बिना नंबर की मोटरसाइकिल वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना रात में होने और भय के कारण तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई जा सकी, लेकिन अगले दिन 2 अप्रैल 2026 को प्रार्थी हरिल साय टोप्पों की शिकायत पर बेलगहना चौकी में मामला दर्ज किया गया।


मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नुपुर उपाध्याय के निर्देशन में चौकी प्रभारी हेमंत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में सिद्धान्त पाण्डेय उर्फ राज पाण्डेय उम्र 20 वर्ष निवासी गंगानगर बेलगहना और राजकुमार पोर्ते उर्फ सोनू उम्र 20 वर्ष निवासी करवा बेलगहना शामिल हैं। पुलिस ने सिद्धान्त पाण्डेय के पास से एक खंजरनुमा काला धारदार चाकू तथा राजकुमार पोर्ते से एक स्टील का फोल्डिंग चाकू बरामद किया है।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार इस घटना में ग्रामीणों की सजगता और साहस की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी मौजूदगी के कारण आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके और एक बड़ी घटना टल गई। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी सिद्धान्त पाण्डेय का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह दुष्कर्म, पोक्सो तथा आर्म्स एक्ट के मामलों में भी आरोपी रह चुका है। इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हेमंत सिंह, सहायक उप निरीक्षक मोतीलाल सूर्यवंशी, अंकित जायसवाल, धीरज जायसवाल, ईश्वर नेताम और कौशल बिनझवार सहित बेलगहना चौकी के स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now