नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुरीघाट में हादसे के बाद डॉक्टर मनीष बंजारा ने दिखाई तत्परता, मानवता और सेवा भावना की बनी मिसाल, समय पर इलाज से बची जान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुरीघाट में हादसे के बाद डॉक्टर मनीष बंजारा ने दिखाई तत्परता, मानवता और सेवा भावना की बनी मिसाल, समय पर इलाज से बची जान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सड़क हादसे में घायल युवक को डॉक्टर ने पहुंचाया अस्पताल

मुंगेली ACGN : मुंगेली जिले के सुरीघाट क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में घायल युवक को समय पर अस्पताल पहुंचाकर डॉक्टर ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उपचार मिलने से उसकी जान बच सकी।
जानकारी के अनुसार ग्राम देवरी निवासी लगभग 24 वर्षीय युवक त्रिलोक महिलांग सड़क से गुजर रहे थे, तभी अचानक हुए हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं और स्थिति चिंताजनक हो गई।
इसी दौरान मौके पर मौजूद डॉ. मनीष बंजारा ने बिना देर किए घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया और तत्परता दिखाते हुए स्वयं उसे ऑटो में बैठाकर जिला अस्पताल मुंगेली पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कराकर उपचार शुरू कराया गया। समय पर मिली चिकित्सा सहायता के कारण युवक की स्थिति संभल सकी और एक अनमोल जीवन बच गया।


उल्लेखनीय है कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. मनीष बंजारा को हाल ही में रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और परिवहन मंत्री केदार कश्यप द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। सुरीघाट की यह घटना उनके सेवा भाव और सामाजिक जिम्मेदारी का एक और उदाहरण बनकर सामने आई है।


डॉ. मनीष बंजारा ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि सड़क पर कहीं दुर्घटना दिखाई दे तो लोग मूक दर्शक बनकर न रहें, बल्कि यथासंभव सहायता करें, क्योंकि किसी घायल व्यक्ति को समय पर मदद मिलना उसके लिए जीवनदान साबित हो सकता है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now