नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , निजी हायर सेकेंडरी स्कूल संचालकों की बैठक, पंजीयन और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

निजी हायर सेकेंडरी स्कूल संचालकों की बैठक, पंजीयन और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009


लोरमी एसडीएम ने आधार, एमबीयू और अग्निवीर पंजीयन में लक्ष्य अनुसार प्रगति सुनिश्चित करने दिए निर्देश

मुंगेली ACGN : जिला कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार लोरमी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अजित पुजारी की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में विकासखंड के निजी हायर सेकेंडरी विद्यालयों के संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न शासकीय योजनाओं और पंजीयन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


बैठक के दौरान विकासखंड स्तर पर एमबीयू, आधार और अग्निवीर पंजीयन की स्थिति पर चर्चा की गई। एसडीएम अजित पुजारी ने विद्यालय संचालकों को निर्देशित किया कि वे विद्यार्थियों को इन महत्वपूर्ण पंजीयन प्रक्रियाओं से जोड़ते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक छात्र इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।


इस अवसर पर सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की भी विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के माध्यम से नागरिकों को सौर ऊर्जा से जोड़कर बिजली खर्च में कमी लाई जा सकती है। विद्यालय संचालकों को भी इस योजना का प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।


बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी चंदन शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now