रिंग रोड पर महिला की निर्मम हत्या से सनसनी, मटन शॉप में मिला शव – जांच में जुटी पुलिस
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अंबिकापुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
अंबिकापुर, सरगुजा। अंबिकापुर में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड इलाके में एक मटन शॉप के भीतर अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है। आशंका जताई जा रही है कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से महिला के सिर पर भारी पत्थर से वार कर उसे बुरी तरह कुचल दिया गया। घटना का मंजर इतना भयावह बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी कुछ देर के लिए स्तब्ध रह गई।
सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

इस बीच आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है। स्थानीय पार्षद सतीष बारी के अनुसार फुटेज में महिला रात के समय एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस अब उस संदिग्ध की तलाश में शहरभर में छापेमारी कर रही है।
महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे सरगुजा संभाग में सनसनी फैला दी है। अब सभी की नजर पुलिस की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी पर टिकी हुई है।
मामले से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






