नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 9 अप्रैल को ‘संवाद’ के बलांगीर संस्करण का होगा भव्य उद्घाटन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

9 अप्रैल को ‘संवाद’ के बलांगीर संस्करण का होगा भव्य उद्घाटन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी तेज, शहर के संगठक और बुद्धिजीवी हुए एकजुट

बलांगीर । प्रमुख ओडिया दैनिक समाचार पत्र संवाद के बलांगीर संस्करण का भव्य उद्घाटन आगामी 9 अप्रैल को कोशल कलामंडल मैदान में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से बलांगीर स्थित संवादिक (पत्रकार) भवन में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बलांगीर संस्करण की शुरुआत से क्षेत्रीय समाचारों, जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को एक सशक्त मंच मिलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर पत्रकारिता को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
तैयारी बैठक में डॉ. श्रीकर मिश्र, गोपालजी पाणिग्राही, निर्माल्या स्वांई, तपस्विनी पंडा, नरहरि साहू, सरोज मेहेर, धनंजय मिश्र, चितरंजन दाश और गोपबंधु पुरोहित सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर तरुण मिश्र, गोविंद मिश्र, श्यामसुंदर दाश, प्रभाकर मिश्र, सच्चिदानंद हनुमान, पत्रकार पवन अग्रवाल, अनिल मोदी, असीम भोई, फिरोज साहू और हरेकृष्ण पटेल ने भी अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर ‘संवाद’ बलांगीर संस्करण के प्रमुख पार्थ महापात्र, जिला प्रतिनिधि अंजन प्रधान, सहायक संपादक आलोक मिश्र, पुइंतला प्रतिनिधि चारण भुएं, सुब्रत नायक और अविनाश नायक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में चंद्रभानु मौलाना ने सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now