नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , लोकभवन में सात राज्यों का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ से मजबूत हो रही राष्ट्रीय एकता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

लोकभवन में सात राज्यों का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ से मजबूत हो रही राष्ट्रीय एकता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न राज्यों की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास को किया याद

रायपुर, । रायपुर स्थित लोकभवन में मंगलवार को सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह में रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विष्णु देव साय विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों की भाषा, संस्कृति और परंपराओं के माध्यम से आपसी समझ और एकता को मजबूत करना है।


समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल रमेन डेका ने मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन-दीव, बिहार, राजस्थान और ओडिशा राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह अवसर इन राज्यों की समृद्ध विरासत, ऐतिहासिक परंपराओं और विकास यात्रा को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई “एक भारत श्रेष्ठ भारत” योजना का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ाना है, जिससे देश की एकता और अखंडता को और अधिक मजबूती मिलती है।


राज्यपाल ने अपने संबोधन में मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता और जनजातीय संस्कृति, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन-दीव की पर्यटन और औद्योगिक विशेषताओं, बिहार के लोगों के अर्थव्यवस्था और विकास में योगदान, राजस्थान की शौर्य परंपरा और व्यापारिक उन्नति तथा ओडिशा के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच अनेक सांस्कृतिक समानताएं हैं और भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। ऐसे आयोजन देश की राष्ट्रीय एकता को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान देश के 140 करोड़ नागरिकों को एक सूत्र में जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में भाषा, वेशभूषा और खान-पान भले ही अलग-अलग हों, लेकिन अनेकता में एकता ही हमारे देश की सबसे बड़ी पहचान है। यह कार्यक्रम इसी भावना को सशक्त रूप से प्रस्तुत करता है।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच रोटी-बेटी के संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि राजस्थान के व्यापारियों ने भी छत्तीसगढ़ के व्यापार और उद्योग की उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के माध्यम से विभिन्न राज्यों के लोग एक-दूसरे की संस्कृति, परंपरा और जीवन शैली को समझने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं, जिससे राष्ट्रीय एकता को नई ऊर्जा मिल रही है।


समारोह के दौरान विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने राज्यों की संस्कृति, परंपरा और विशेषताओं पर प्रकाश डाला। साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इन राज्यों की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करते हुए रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने राज्यों की ओर से राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया।


इस अवसर पर राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं राज्यपाल की उप सचिव निधि साहू द्वारा देहदान का संकल्प लेने पर राज्यपाल ने उनकी सराहना करते हुए सम्मान प्रदान किया।
कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव सी. आर. प्रसन्ना सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विभिन्न राज्यों के युवा, महिलाएं और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now