मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने 09 नई 108 एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
शहरों में 15 और गाँवों में 30 मिनट में पहुँचने का लक्ष्य, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई गति
सूरजपुर, । सूरजपुर जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए लक्ष्मी ठाकुर राजवाड़े ने 09 नई 108 एम्बुलेंस सेवा एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेंस जिले तथा विभिन्न विकासखंडों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैनात की गई हैं, जिससे गंभीर स्थिति में मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

नई एम्बुलेंस एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) और बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। प्रत्येक एम्बुलेंस में बीपी मॉनिटर, पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन सपोर्ट सहित प्राथमिक से लेकर आपातकालीन चिकित्सा तक की आवश्यक व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि मरीज को घटनास्थल पर ही त्वरित उपचार मिल सके और आवश्यकता पड़ने पर उसे समय पर उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया जा सके।
शासन द्वारा 108 एम्बुलेंस सेवा के लिए समय सीमा भी निर्धारित की गई है। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस पहुँचाने का लक्ष्य तय किया गया है। नई एम्बुलेंसों के शामिल होने से जिले के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में भी आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएँ और अधिक प्रभावी तथा सुलभ होंगी।
इस अवसर पर भीमसेन अग्रवाल, मुरली मनोहर सोनी, रितेश गुप्ता, शशीकांत गर्ग, संदीप अग्रवाल, राजेश्वर तिवारी, देव गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कपिल देव पैकरा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय मरकाम, डॉ. राजेश पैकरा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप नामदेव, अस्पताल सलाहकार नीलेश गुप्ता तथा अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






