नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्व. बिसाहूदास महंत की 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, जननेता के आदर्शों को किया याद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्व. बिसाहूदास महंत की 102वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, जननेता के आदर्शों को किया याद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

By ACGN 7647981711, 9303948009


नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल सहित कांग्रेस नेताओं ने स्मृति उद्यान में अर्पित की श्रद्धांजलि

कोरबा, छत्तीसगढ़। कोरबा में घंटाघर के पास स्थित बिसाहूदास महंत स्मृति उद्यान में छत्तीसगढ़ के जननेता और प्रदेश की अस्मिता के प्रतीक बिसाहूदास महंत की 102वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि बिसाहूदास महंत छत्तीसगढ़ की अस्मिता के दैदीप्यमान नक्षत्र थे और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि वे जनप्रिय राजनेता थे जिन्होंने चार बार मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने कहा कि बिसाहूदास महंत कबीरपंथी होने के साथ-साथ गांधीवादी विचारक भी थे और सादा जीवन, उच्च विचार को उन्होंने जीवन का सर्वोच्च मूल्य माना। उनकी सरलता, सहजता और मिलनसार व्यक्तित्व उन्हें एक विशिष्ट जननेता बनाता था।


इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि बिसाहूदास महंत अपनी ओजस्वी शैली और कुछ कर दिखाने के जज्बे के कारण संसदीय राजनीति के पुरोधा माने जाते थे। उन्होंने कहा कि पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की परिकल्पना, छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को सहेजने का सपना भी स्व. महंत ने ही देखा था। उन्होंने कहा कि आज भले ही बिसाहूदास महंत हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका त्यागमय जीवन हम सभी को प्रेरणा देता है। वे राजनीति को सेवा का माध्यम मानते थे और विद्यार्थी जीवन से ही स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े रहे।
पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर ने कहा कि बिसाहूदास महंत की स्मृतियों को सहेजना और उनके मानवीय संवेदनाओं से भरे व्यक्तित्व को उजागर करना आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वे छत्तीसगढ़ की माटी के सच्चे सपूत और जनसेवा के प्रतीक थे।
पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने कहा कि स्व. बिसाहूदास महंत के विचार, सिद्धांत और अनुशासन आज भी समाज और सामुदायिक कल्याण के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। वहीं राज जायसवाल ने कहा कि बिसाहूदास महंत ने अपनी कुशाग्र बुद्धि का उपयोग हमेशा मानव सेवा के लिए किया और विशेष रूप से पीड़ितों की सहायता में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि वे जितने गंभीर और धैर्यवान थे, उतने ही विनोदप्रिय भी थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्व. बिसाहूदास महंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पूर्व अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, सुरेंद्र प्रताप जायसवाल, हरीश परसाई, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों तथा मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now