नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हनुमान प्रकटोत्सव पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हनुमान प्रकटोत्सव पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

भगवान हनुमान से कोरबावासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता की कामना

कोरबा। भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान श्री हनुमान जी का यह पावन जयंती पर्व सभी के जीवन से कष्टों और बाधाओं का नाश करे तथा प्रत्येक व्यक्ति को बल, बुद्धि, भक्ति, सुख-शांति, अमन-चैन, समृद्धि, प्रसिद्धि, उन्नति, वैभव, ऐश्वर्य, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करे।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि महाबली हनुमान जी के प्रकटोत्सव की इस पावन बेला पर श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजन, व्रत और उपवास करने से भगवान वीर हनुमान अपने भक्तों की समस्त बाधाओं को दूर करते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की आराधना से जहां एक ओर बुद्धि का विकास होता है वहीं दूसरी ओर व्यक्ति को शारीरिक बल और आत्मिक शक्ति भी प्राप्त होती है।
उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर भगवान हनुमान की भक्ति में लीन होकर समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश फैलाने की अपील की।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now