नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हाथियों का दल सक्ती क्षेत्र से कोरबा के जंगलों में पहुंचा, वन विभाग ने जारी की चेतावनी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

हाथियों का दल सक्ती क्षेत्र से कोरबा के जंगलों में पहुंचा, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


काशीपानी और साजापानी पहाड़ के जंगलों में हाथियों की मौजूदगी, ग्रामीणों से जंगल की ओर न जाने की अपील

कोरबा। कोरबा वन मंडल ने क्षेत्र के ग्रामीणों और आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सक्ती क्षेत्र से हाथियों का एक दल कोरबा जिले के काशीपानी और साजापानी पहाड़ ग्राम के जंगलों में प्रवेश कर चुका है। हाथियों की गतिविधि को देखते हुए वन विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
वन विभाग ने बताया कि हाथियों का दल वर्तमान में काशीपानी और साजापानी पहाड़ के वन क्षेत्र में विचरण कर रहा है। ऐसे में आसपास के ग्रामीणों से अनुरोध किया गया है कि वे जंगल की ओर जाने से बचें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। ग्रामीणों को विशेष रूप से रात के समय जंगल, खेत या सुनसान इलाकों में जाने से मना किया गया है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या जनहानि की संभावना न रहे।
वन विभाग के अधिकारियों ने यह भी कहा है कि हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और स्थिति पर वन अमला नजर बनाए हुए है। ग्रामीणों से यह भी अपील की गई है कि यदि किसी को हाथियों की हलचल दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दें।
वन विभाग ने क्षेत्र के सभी लोगों से सतर्क रहने, सुरक्षित रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। विभाग का कहना है कि सावधानी और सतर्कता से ही संभावित खतरे से बचा जा सकता है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now