नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पत्रकारों की कलम समाज की सबसे बड़ी ताकत : उद्योग मंत्री – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पत्रकारों की कलम समाज की सबसे बड़ी ताकत : उद्योग मंत्री

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


तिलक नगर पत्रकार कालोनी में बाउंड्रीवाल निर्माण का भूमिपूजन, तिलक भवन में आधुनिक उपकरणों का लोकार्पण

कोरबा । छत्तीसगढ़ के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, सार्वजनिक उपक्रम तथा आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि पत्रकार समाज का ऐसा दर्पण होते हैं जो सच्चाई को जनता के सामने प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की कलम समाज की सबसे बड़ी ताकत है और निष्पक्षता तथा पारदर्शिता ही पत्रकारिता का मूल मंत्र है। समाचार पत्रों में जो प्रकाशित होता है और मीडिया में जो दिखाया जाता है, आमजन उसी को सत्य  हैं, इसलिए पत्रकारिता में निष्पक्षता, पारदर्शिता और निर्भीकता अत्यंत आवश्यक है।
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज कोरबा के तिलक भवन स्थित प्रेस क्लब में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्रमांक 35 खरमोरा डाइट भवन तिलक नगर पत्रकार कालोनी के समीप राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम के सामाजिक दायित्व मद से 15 लाख रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा, जिसका भूमिपूजन उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य और महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया।


इसी अवसर पर वार्ड क्रमांक 24 तिलक भवन प्रेस क्लब में पार्षद पंकज देवांगन के पार्षद निधि से स्थापित प्रकाश प्रक्षेपक, स्मार्ट दूरदर्शन, ध्वनि प्रणाली और पर्दा आदि सुविधाओं का लोकार्पण भी उद्योग मंत्री के करकमलों से संपन्न हुआ।


अपने उद्बोधन में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि जब वे कोरबा के महापौर थे तब प्रेस क्लब भवन का निर्माण हुआ था और आज भी नगर निगम कोरबा द्वारा प्रेस क्लब के विकास के लिए लगातार सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने पंद्रह वर्ष के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा दी और अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ कीं। वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने इन योजनाओं को फिर से प्रारंभ कर जनता को उनका लाभ दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सबका साथ सबका विकास की नीति के अनुरूप सरकार गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा नगर निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डों में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगभग एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों और परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में पत्रकारों का मार्गदर्शन और सुझाव हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल ने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन अपनी सहजता, सरलता और सज्जनता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री और महापौर दोनों ने प्रेस क्लब के विकास के लिए लगातार सहयोग दिया है। मंत्री बनने के बाद लखनलाल देवांगन ने प्रेस क्लब के लिए पच्चीस लाख रुपये की घोषणा की थी और महापौर बनने के बाद संजूदेवी राजपूत ने पचास लाख रुपये देने की घोषणा की थी, जो चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है। हाल ही में महापौर द्वारा प्रेस क्लब के व्यायाम कक्ष की मरम्मत के लिए दो लाख रुपये की राशि प्रदान की गई है तथा प्रेस परिसर में शौचालय निर्माण के लिए दस लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत कराई गई है।


कार्यक्रम के दौरान कोरबा प्रेस क्लब का स्थापना दिवस भी मनाया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने वरिष्ठ पत्रकारों का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। सम्मानित होने वाले पत्रकारों में छेदीलाल अग्रवाल, राजेन्द्र पालीवाल, विश्वनाथ केडिया, मनोज शर्मा, विजय खेत्रपाल, प्रेमचंद जैन, किशोर शर्मा, राजश्री गुप्ते, रवि पी सिंह और आकाश श्रीवास्तव शामिल रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी, पार्षद पंकज देवांगन, लक्ष्मण श्रीवास, ममता यादव, भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now