नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कैशलैस इलाज आयुष्मान और गोपबंधु योजना में गड़बड़ी उजागर, सरकार ने शुरू की सख्त कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कैशलैस इलाज आयुष्मान और गोपबंधु योजना में गड़बड़ी उजागर, सरकार ने शुरू की सख्त कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर – ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी, दस अस्पताल निलंबित और कई को कारण बताओ नोटिस
भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत कैशलैस उपचार देने में लापरवाही बरतने वाले निजी अस्पतालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मुकेश महालिंग ने विधानसभा में जानकारी देते हुए बताया कि कई अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और गंभीर अनियमितता पाए जाने पर दस अस्पतालों को निलंबित कर दिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने यह जानकारी विधायक सागर चरण दास द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना तथा गोपबंधु जन आरोग्य योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को कैशलैस उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था है, लेकिन कुछ निजी अस्पतालों द्वारा इसमें अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।
मंत्री ने बताया कि मार्च 2026 तक कुल छप्पन शिकायतों की जांच की गई। जांच में कई अस्पतालों द्वारा नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद संबंधित संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इनमें से दस अस्पतालों को निलंबित किया गया है, जबकि एक अस्पताल पर आर्थिक दंड भी लगाया गया है।
राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक बिना किसी बाधा के पहुंचना चाहिए। कैशलैस उपचार योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है, इसलिए नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now