नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल दिल्ली रवाना, राष्ट्रपति से मुलाकात व महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल दिल्ली रवाना, राष्ट्रपति से मुलाकात व महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009


ओडिशा ब्यूरो – स्वामी बिजयानंद जी महाराज
भुवनेश्वर ACGN: ओडिशा के मुख्यमंत्री  मोहन चरण मांझी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  मनमोहन शामल एक साथ नई दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री माझी अपने इस दौरे के दौरान भारत की राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
गौरतलब है कि राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल का यह पहला दिल्ली दौरा माना जा रहा है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने से जुड़े कार्यक्रमों, मंत्रिमंडल में रिक्त पदों तथा विभिन्न बोर्ड और निगमों में अध्यक्षों की नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।


जानकारों का मानना है कि राज्य में आगामी पंचायत और नगरपालिका चुनाव को देखते हुए इन पदों को जल्द भरना आवश्यक माना जा रहा है। यदि बोर्ड और निगमों में अध्यक्ष पदों की नियुक्ति में और देरी होती है तो संगठनात्मक स्तर पर समस्याएं बढ़ सकती हैं।
उल्लेखनीय है कि ओडिशा सरकार में अभी भी कई मंत्री पदों के साथ-साथ विभिन्न कॉर्पोरेट निकायों और बोर्डों के प्रमुख पद रिक्त हैं, जिन्हें लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर जल्द निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ (ACGN) हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सबसे तेज खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now