मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में किया नमन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
माता कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
सूरजपुर ACGN: सूरजपुर जिले में 29 मार्च 2026 को आयोजित प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। सरगुजा संभाग साहू समाज एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग और श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन ने सर्वसमाज की एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर रिंग रोड स्थित भक्त माता कर्मा चौक पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना की और माता कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने माता कर्मा से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि माता कर्मा का जीवन समाज सेवा, त्याग और लोककल्याण का प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का विशेष वातावरण देखने को मिला।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






