नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एनएचएम संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 12 अप्रैल को रायपुर में – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एनएचएम संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक 12 अप्रैल को रायपुर में

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

33 जिलों के पदाधिकारी कर्मचारियों की मांगों और भविष्य की रणनीति पर करेंगे मंथन

सूरजपुर ACGN: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 12 अप्रैल 2026 को रायपुर में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एनएचएम संघ सूरजपुर के जिलाध्यक्ष बृजलाल पटेल ने बताया कि बैठक में प्रदेश के सभी 33 जिलों से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और संघ के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
बताया जा रहा है कि यह बैठक एनएचएम कर्मचारियों के भविष्य, अधिकारों और लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर काफी अहम मानी जा रही है। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाने तथा वर्षों से लंबित मांगों के समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर मंथन किया जाएगा।
संघ पदाधिकारियों के अनुसार बैठक में अन्य राज्यों में कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं का तुलनात्मक अध्ययन भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही वेतन वृद्धि, ग्रेड पे निर्धारण, चिकित्सा परिचर्या व्यवस्था, स्थानांतरण नीति, नई मानव संसाधन नीति, नियमितीकरण और सेवा शर्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। कर्मचारियों का कहना है कि केंद्र सरकार की गारंटी और विभिन्न राज्यों में मिल रही सुविधाओं के आधार पर छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भी समान लाभ दिलाने की दिशा में रणनीति तैयार की जाएगी।
बैठक के दौरान यह भी तय किया जाएगा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर आगे किस प्रकार का आंदोलन या सम्मेलन आयोजित किया जाएगा और इसके लिए चरणबद्ध कार्यक्रम क्या होंगे। इसके तहत ज्ञापन सौंपना, जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों से मुलाकात करना तथा ध्यान आकर्षित करने जैसे विकल्पों पर भी गंभीर विचार किया जाएगा।
बैठक के बाद संघ द्वारा शासन और प्रशासन को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की लंबित मांगों की ओर ध्यान आकर्षित करने की योजना है। साथ ही प्रदेश के मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर एनएचएम कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
इस प्रदेश स्तरीय बैठक में सभी जिलों के ब्लॉक पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। संघ पदाधिकारियों का मानना है कि यह बैठक कर्मचारियों के हक और सम्मान की लड़ाई को नई दिशा देगी और आने वाले समय में महत्वपूर्ण निर्णय सामने आ सकते हैं।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल – अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now