नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एनडीपीएस प्रकरणों की विवेचना के संबंध में हुआ कार्यशाला का आयोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एनडीपीएस प्रकरणों की विवेचना के संबंध में हुआ कार्यशाला का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर – कमिश्नरेट रायपुर पुलिस द्वारा सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आज एनडीपीएस प्रकरणों की विवेचना से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को एनडीपीएस मामलों की बारीकियों से अवगत कराना तथा दोष सिद्धि दर बढ़ाने हेतु आवश्यक सावधानियों पर मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यशाला में पुलिस कमिश्नरेट रायपुर एवं रायपुर ग्रामीण जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी , थाना प्रभारी तथा विवेचक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में न्यायपालिका एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम वर्मा , माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज सिन्हा , माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेश शर्मा तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आनंद सिंह उपस्थित रहे। पुलिस विभाग से पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला , अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले , पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन)  संदीप पटेल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुये पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता व्यक्त की तथा इसे एक खतरनाक सामाजिक प्रवृत्ति बताया। उन्होंने विवेचक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुये कहा कि एनडीपीएस प्रकरणों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं सुदृढ़ साक्ष्य संकलन के माध्यम से दोष सिद्धि दर बढ़ाई जा सकती है , जिससे नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।‌ माननीय  जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम वर्मा ने अपने उद्दबोधन में थानों को “प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र” की संज्ञा देते हुये कहा कि अपराध पंजीबद्ध होना ही उसके उपचार की शुरुआत है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों की निष्पक्ष एवं संवेदनशील भूमिका पर जोर दिया तथा समाज में न्याय सुनिश्चित करने हेतु बिना किसी भेदभाव के कार्य करने की आवश्यकता बताई। उद्घाटन  सत्र के पश्चात कार्यशाला में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये गये। प्रथम सत्र में माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेश शर्मा द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के प्रक्रियात्मक पहलुओं का विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने विवेचना के दौरान होने वाली सामान्य त्रुटियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुये उनके सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। इसके उपरांत माननीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज सिन्हा द्वारा एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित विभिन्न न्यायिक दृष्टांतों एवं प्रकरणों के उदाहरण प्रस्तुत किये गये। उन्होंने बताया कि किन सावधानियों का पालन कर विवेचना को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है तथा दोष सिद्धि की संभावना को बढ़ाया जा सकता है। कार्यशाला के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया , जिसमें उपस्थित अधिकारियों ने अपने संदेहों का समाधान प्राप्त किया। इस संवादात्मक सत्र के माध्यम से विवेचना से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं का निराकरण किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र में रायपुर पुलिस के 125 विवेचकों /पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया एवं विवेचना में हो रही प्रक्रियात्मक त्रुटियों से अवगत हुये।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now