नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आईजी रामगोपाल गर्ग कल करेंगे महिला थाना का शुभारंभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आईजी रामगोपाल गर्ग कल करेंगे महिला थाना का शुभारंभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा – जिले में महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये कल 31 मार्च मंगलवार को महिला थाना का शुभारंभ किया जायेगा। यह शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक , बिलासपुर रेंज , बिलासपुर रामगोपाल गर्ग (आईपीएस) द्वारा किया जायेगा। थाना का शुभारंभ करने के उपरांत पुलिस कार्यालय जांजगीर में पुलिस महानिरीक्षक महोदय जिले के प्रेस प्रतिनिधियों से सौहार्दपूर्ण भेंट करेंगे तथा पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं एवं जनसुरक्षा संबंधी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। इसी कड़ी में साइबर थाना परिसर , जांजगीर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जायेगी। साथ ही इस अवसर पर गणमान्य नागरिकों का अभिनंदन भी किया जायेगा। जांजगीर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करें तथा सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now