नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

राधाकृष्ण महिला समिति परसाभाटा बाल्को नगर के श्रद्धालु वृंदावन धाम सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों की पावन यात्रा पर हुए रवाना

कोरबा रेलवे स्टेशन से आज प्रातः 11 बजे पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राधाकृष्ण महिला समिति परसाभाटा बाल्को नगर द्वारा आयोजित इस तीर्थ यात्रा के अंतर्गत श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए प्रस्थान किए।


इस अवसर पर पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने विधिवत रूप से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। यह तीर्थ यात्रा श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।
पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे। उन्होंने कामना की कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और मंगलमय यात्रा पूर्ण कर अपने घर लौटें तथा अपने अनुभवों से समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करें।


उन्होंने राधाकृष्ण महिला समिति द्वारा इस आयोजन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में आस्था, संस्कार और एकजुटता को मजबूत करते हैं। समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा की सफलता की कामना की।
इस अवसर पर मुकेश राठौर, कुसुम द्विवेदी, राकेश पंकज, सपना चौहान, रवि चंदेल, पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, बद्रिकिरण, महेश अग्रवाल, रामगोपाल यादव, मनीष शर्मा, एफ डी मानिकपुरी, रवि खूंटे, गणेश दास महंत, जवाहर निर्मलकर, गिरधारीलाल बरेठ, महेंद्र थवाईत, बनवारी पाहुजा, सुनील निर्मलकर, शहजाद खान, टेकराम श्रीवास, सांता मांडवी, लक्ष्मी मरकाम, शालू पनरिया तथा माधुरी ध्रुव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now