नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे थल सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तीन दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे थल सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

भुवनेश्वर आगमन के बाद सैन्य प्रतिष्ठानों का करेंगे निरीक्षण, पुरी में श्रीमंदिर दर्शन के साथ प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की लेंगे समीक्षा

भुवनेश्वर : भारतीय थल सेना प्रमुख उपेन्द्र द्विवेदी अपने तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर ओडिशा पहुंचे। शुक्रवार को वे विशेष सैन्य विमान से भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे, जहां उनके आगमन पर सैन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सेना प्रमुख निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक सौ बीसवीं बटालियन मुख्यालय के लिए रवाना हुए, जहां उनके रात्रि विश्राम और आधिकारिक रात्रिभोज की व्यवस्था की गई।
दौरे के दूसरे दिन शनिवार को थल सेना प्रमुख पुरी पहुंचेंगे। यहां वे श्रीक्षेत्र पुरी के विश्व प्रसिद्ध श्रीमंदिर में चतुर्दा परम ब्रह्म के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वे क्षेत्र के प्रमुख सैन्य प्रशिक्षण संस्थान में पहुंचकर वहां चल रही प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे तथा अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे।
सेना प्रमुख अपने दौरे के दौरान सेवारत सैन्य अधिकारियों तथा पूर्व सैनिकों से भी संवाद करेंगे और प्रशिक्षण तथा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास और गोला बारूद परीक्षण का प्रदर्शन भी प्रस्तावित है, जिसे सेना प्रमुख निकट से देखेंगे।
यह दौरा सैन्य प्रशिक्षण, रणनीतिक तैयारियों और सैनिकों के मनोबल को सुदृढ़ करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सेना प्रमुख 29 मार्च को अपना ओडिशा दौरा पूर्ण कर राष्ट्रीय राजधानी के लिए प्रस्थान करेंगे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now