नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , माता अम्बे भवानी मंदिर में नवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन, नौ दिनों तक गूंजे माता के जयकारे – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

माता अम्बे भवानी मंदिर में नवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन, नौ दिनों तक गूंजे माता के जयकारे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता – श्रवण अग्रवाल कालाहांडी

विधि विधान से हुई माता की आराधना, यजमान श्रवण कुमार मित्तल दंपति ने किया नौ रूपों का पूजन

बलांगीर, बलांगीर और कालाहांडी क्षेत्र के बगाड़ स्थित माता अम्बे भवानी मंदिर परिसर में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मंदिर पहुंची और माता के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक भक्तों की भीड़ माता के दर्शन और पूजन के लिए उमड़ती रही।
मंदिर में पूरे नौ दिनों तक विशेष पूजा अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। पूजन का कार्य सुप्रसिद्ध विद्वान पंडित सुरेन्द्र शर्मा के सानिध्य में पूर्ण विधि विधान और शास्त्रोक्त पद्धति से संपन्न कराया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और आरती के साथ भक्तों ने माता की आराधना कर सुख समृद्धि और शांति की कामना की।


इस पावन अनुष्ठान के मुख्य यजमान श्रवण कुमार मित्तल और उनकी धर्मपत्नी स्नेह लता मित्तल रहे। यजमान दंपति ने पूरे नौ दिनों तक श्रद्धा और भक्ति भाव से माँ दुर्गा के नौ विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की। मंदिर परिसर में हर दिन धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भजन कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माता के जयकारे लगाते रहे।
नवरात्रि के अंतिम दिन विशेष पूजा अर्चना और आरती के साथ महोत्सव का भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरा वातावरण देवी भक्ति से सराबोर दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में माथा टेककर अपने परिवार और समाज की सुख समृद्धि की कामना की।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now