नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेलो इंडिया जनजातीय खेल देखने पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खेलो इंडिया जनजातीय खेल देखने पहुंचे उप मुख्यमंत्री अरुण साव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

भारोत्तोलन स्पर्धा का किया अवलोकन, विजेताओं को पदक देकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

रायपुर: खेलो इंडिया जनजातीय खेल 2026 के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं को देखने के लिए उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव गुरुवार को रायपुर स्थित पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय मैदान पहुंचे। उन्होंने यहां आयोजित भारोत्तोलन स्पर्धा का अवलोकन किया और विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।


इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बड़ा अवसर प्रदान करते हैं।


कार्यक्रम के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार भी उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों का सभी ने आनंद लिया।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now