बैंक में उठाईगिरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
मरवाही पुलिस की कार्रवाई, दो मोटरसाइकिल और चोरी की रकम बरामद
जी पी एम: गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में बैंक से पैसे निकालने आए वृद्ध के साथ हुई उठाईगिरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा चोरी की गई रकम भी बरामद कर ली है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मगुरदा सकड़ाटोला निवासी 75 वर्षीय लालचंद पावले ने थाना मरवाही में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 मार्च 2026 को वह अपने नाती मंगल सिंह के साथ मरवाही जिला सहकारी बैंक से 20 हजार रुपये निकालकर कपड़े के थैले में रखकर बाहर निकल रहे थे। बैंक में भीड़ होने के कारण जब वह धीरे-धीरे बाहर निकल रहे थे तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने थैले के निचले हिस्से को किसी नुकीली वस्तु से काटकर उसमें रखे 20 हजार रुपये पार कर दिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में मरवाही थाना और सिवनी चौकी की संयुक्त टीम बनाई गई। जांच के दौरान बैंक में लगे निगरानी कैमरों के फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई और उनकी तलाश शुरू की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अक्षय कुमार बसोर उर्फ अजय, समीर बसोर, अजय उर्फ छोटू बसोर और मुकद्दर बसोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से उठाईगिरी की रकम और घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी क्षेत्र में चोरी, मारपीट और जुआ जैसे अपराधों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






