नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ओडिशा में लगातार पांचवें वर्ष बिजली दरें स्थिर – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ओडिशा में लगातार पांचवें वर्ष बिजली दरें स्थिर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

विद्युत नियामक आयोग का टैरिफ आदेश जारी, उपभोक्ताओं को बिल भुगतान पर मिलेगी छूट

भुवनेश्वर: ओडिशा में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। ओडिशा विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2026–27 के लिए बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने की घोषणा की है। इसके साथ ही राज्य में लगातार पांचवें वर्ष बिजली दरें स्थिर बनी रहेंगी।
आयोग के नए टैरिफ आदेश के अनुसार सभी उपभोक्ता श्रेणियों के लिए रिटेल सप्लाई टैरिफ में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। महंगाई के दौर में इस फैसले से घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए आयोग ने कई नई सुविधाएं भी शुरू की हैं। लो टेंशन घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर ऑनलाइन बिजली बिल भुगतान करने पर चार प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसी तरह सभी प्रीपेड उपभोक्ताओं को रिचार्ज राशि पर भी चार प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा।


पेपरलेस व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ई-बिल अपनाने वाले उपभोक्ताओं को प्रति बिल दस रुपये की छूट देने का भी प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही टैरिफ आदेश में टाइम ऑफ डे टैरिफ की नई व्यवस्था भी लागू की गई है, जो जुलाई 2026 से प्रभावी होगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now