मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गोवा के मंत्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
जनजातीय कल्याण और खेल विकास को लेकर हुई सार्थक चर्चा, छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर जोर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोवा के खेल एवं युवा मामले तथा जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए रमेश तावड़कर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर कला का प्रतीक चिन्ह तथा जशपुर के स्थानीय उत्पाद भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री रमेश तावड़कर के बीच जनजातीय कल्याण, खेल प्रतिभाओं के विकास तथा खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य में आधुनिक खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिल सके।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि देश के प्रथम जनजातीय खेलों का आयोजन छत्तीसगढ़ में होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह आयोजन जनजातीय समाज की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ ही उनकी सांस्कृतिक पहचान और आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
उल्लेखनीय है कि रमेश तावड़कर के नेतृत्व में गोवा सरकार का प्रतिनिधिमंडल जनजातीय खेल आयोजन में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर आया है। यह प्रतिनिधिमंडल खेल आयोजन में भागीदारी के साथ-साथ रायपुर स्थित मुक्तांगन तथा आदिवासी संग्रहालय सहित प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और विरासत से जुड़े विभिन्न स्थलों का भी अवलोकन करेगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष • निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ 📰 सार्थक चर्चा, छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने पर जोर
रायपुर 26 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोवा के खेल एवं युवा मामले तथा जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए रमेश तावड़कर का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर कला का प्रतीक चिन्ह तथा जशपुर के स्थानीय उत्पाद भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री रमेश तावड़कर के बीच जनजातीय कल्याण, खेल प्रतिभाओं के विकास तथा खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। राज्य में आधुनिक खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिल सके।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि देश के प्रथम जनजातीय खेलों का आयोजन छत्तीसगढ़ में होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। यह आयोजन जनजातीय समाज की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के साथ ही उनकी सांस्कृतिक पहचान और आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
उल्लेखनीय है कि रमेश तावड़कर के नेतृत्व में गोवा सरकार का प्रतिनिधिमंडल जनजातीय खेल आयोजन में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ प्रवास पर आया है। यह प्रतिनिधिमंडल खेल आयोजन में भागीदारी के साथ-साथ रायपुर स्थित मुक्तांगन तथा आदिवासी संग्रहालय सहित प्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और विरासत से जुड़े विभिन्न स्थलों का भी अवलोकन करेगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष • निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ 📰
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






