दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
चोरी का सामान, नगदी और वारदात में इस्तेमाल लोहे का सब्बल बरामद
बिलासपुर ACGN:- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान, नगदी रकम और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का सब्बल भी बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 273/2026 धारा 305(ए) बीएनएस तथा अपराध क्रमांक 399/2026 धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला हरिभूमि प्रेस के सामने रिंग रोड-2 के पास स्थित पान ठेला दुकान और मंदिर चौक जरहाभाठा स्थित पूनम पान मसाला पान ठेला दुकान में हुई चोरी से जुड़ा हुआ था। घटना के बाद पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मिनी बस्ती शुलभ के पास नशा करने वाले लोगों को बेहद सस्ते दाम में गुटखा और पान मसाला बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को पकड़ा और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने पान ठेला दुकानों का शटर तोड़कर चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2000 रुपये कीमत का पान मसाला और गुटखा, 7200 रुपये नगद तथा दुकान का शटर तोड़ने में प्रयुक्त एक लोहे का सब्बल बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में मानस उर्फ सोनू सिंह पिता अश्वनी सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी मंदिर चौक ओम नगर जरहाभाठा थाना सिविल लाइन तथा अविनाश रात्रे उर्फ बंटी पिता राजेश रात्रे उम्र 19 वर्ष निवासी जरहाभाठा शिवनाथ मार्ग थाना सिविल लाइन शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को 25 मार्च 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है तथा उन्हें 26 मार्च 2026 को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






