कोरबा ब्लॉक इकाई एवं अजगरबहार तहसील महिला प्रभाग की कार्यकारिणी घोषित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संगठन विस्तार के तहत बैठक में नई जिम्मेदारियों की घोषणा, डॉ. जयपाल सिंह मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि
कोरबा ACGN:- छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद जिला कोरबा द्वारा संगठन विस्तार के तहत कोरबा ब्लॉक इकाई तथा अजगरबहार तहसील महिला प्रभाग की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर कोरबा ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष के रूप में श्री नारायण सिंह राज को नियुक्त किया गया, वहीं अजगरबहार तहसील महिला प्रभाग की अध्यक्ष के रूप में श्रीमती गायत्री मंझवार को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस संबंध में 21 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत भवन अजगरबहार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परिषद के जिला अध्यक्ष श्री वीरसाय धनवार, जिला महासचिव श्री राम मूरत कंवर, जिला महिला प्रभाग से ललिता सिंह और देवला बाई की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

बैठक के प्रारंभ में आदिवासी समाज के महानायक और मसीहा डॉ. जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए उपस्थित सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और आदिवासी समाज के लिए उनके महान योगदान को याद किया।

इसके बाद संगठन विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए कार्यकारिणी गठन की घोषणा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष वीरसाय धनवार ने आदिवासी विकास परिषद के उद्देश्य, संगठन की भूमिका और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक का संचालन जिला महासचिव राम मूरत कंवर द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपने प्रस्ताव और मांगें भी रखीं, जिन पर संगठन स्तर पर आगे कार्रवाई करने की बात कही गई। कार्यक्रम में कोरबा ब्लॉक इकाई तथा अजगरबहार तहसील इकाई के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अंत में पूर्व जनपद सदस्य श्री जगत राम मंझवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






