नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बलांगीर में भव्य रामलीला का मंचन, वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बलांगीर में भव्य रामलीला का मंचन, वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बलांगीर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

श्री राम चरित मानस मंदिर के 36वें वार्षिकोत्सव पर 27 मार्च तक भक्ति और आस्था की धारा

बलांगीर। स्थानीय डेली मार्केट रोड स्थित श्री राम चरित मानस मंदिर में 36वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर इन दिनों भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित यह धार्मिक आयोजन 19 मार्च से प्रारंभ होकर 27 मार्च 2026 तक मंदिर प्रांगण में संपन्न होगा। इस दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर प्रभु श्रीराम की दिव्य लीलाओं का रसपान कर रहे हैं।


मंदिर समिति के अनुसार इस वर्ष पहली बार वृंदावन से आए ‘श्री बृजेश्वरी लीला मंडल’ द्वारा संगीतमय रामलीला का मंचन किया जा रहा है। स्वामी श्री भारत भूषण के कुशल निर्देशन में कलाकार अपनी जीवंत और भावपूर्ण प्रस्तुति से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित इस कार्यक्रम में रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी पहुंच रहे हैं।


कार्यक्रम की श्रृंखला में 24 मार्च को सीता हरण और सुग्रीव मित्रता जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। आगामी दिनों में लंका दहन, विभीषण शरणागति, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण वध और रावण वध जैसे प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। 26 मार्च को प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन का दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा, जो रामलीला का प्रमुख आकर्षण रहेगा।


कार्यक्रम के अंतिम दिन 27 मार्च को विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विशेष राम जन्मोत्सव, हवन और पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा, जिसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
श्री राम चरित मानस मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर प्रभु श्रीराम की पावन लीलाओं का दर्शन करने और आध्यात्मिक वातावरण का लाभ लेने का आग्रह किया है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now