चित्रकूट में 4–5 अप्रैल को अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
जगद्गुरु रामभद्राचार्य का मिला आशीर्वाद, देशभर के 33 राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
बलांगीर ACGN: अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 4 और 5 अप्रैल को चित्रकूट धाम स्थित श्रीधर धाम, सतना रोड जानकी कुंड में आयोजित होने जा रही है। बैठक की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने समाज को एकजुट रहने और सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आने का संदेश दिया। उन्होंने समाज सेवा को सबसे बड़ा पुण्य बताते हुए बैठक की सफलता के लिए अपना आशीर्वाद दिया और समय मिलने पर कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन भी दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने बताया कि इस राष्ट्रीय बैठक का मुख्य उद्देश्य अग्रवाल समाज में एकता और भाईचारे को और अधिक मजबूत करना है। देश के लगभग 33 राज्यों के पदाधिकारियों ने बैठक में शामिल होने की सहमति दे दी है और आगंतुकों की अंतिम सूची भी तैयार कर ली गई है।

कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संयोजक महेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष संतोष बंसल और समाजसेवी जमुना प्रसाद अग्रवाल सहित समाज के कई पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। यह बैठक समाज के संगठन को मजबूत करने और विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों तथा जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






