नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , घर बैठे मिल रही परिवहन सेवाएं, ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना से आसान हुई राह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

घर बैठे मिल रही परिवहन सेवाएं, ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना से आसान हुई राह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

वर्ष 2025-26 में 26 हजार 320 ड्राइविंग लाइसेंस बने, हजारों लोगों को घर पहुंच मिल रहे दस्तावेज

कोरबा 25 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ शासन की ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना के तहत परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों को घर बैठे सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिली है। योजना के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड आधारित ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र सीधे आवेदकों के घर के पते पर पहुंचाए जा रहे हैं, जिससे व्यवस्था अधिक पारदर्शी और सुगम बनी है।


परिवहन विभाग की इस पहल से परिवहन सेवाओं की प्रक्रिया तेज हुई है और नागरिकों में नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है। आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद वाहन स्वामियों को अब बिना किसी परेशानी के उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज घर पर ही प्राप्त हो रहे हैं। शासन की यह व्यवस्था सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने में भी अहम भूमिका निभा रही है।


जिला परिवहन अधिकारी विवेक सिन्हा ने बताया कि कोरबा जिले में योजना के सकारात्मक परिणाम आंकड़ों में भी दिखाई दे रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 52 हजार 76 दस्तावेजों का वितरण किया गया, जिसमें 27 हजार 253 पंजीकरण प्रमाणपत्र और 24 हजार 823 ड्राइविंग लाइसेंस शामिल थे। वहीं वर्ष 2025-26 में अब तक 58 हजार 850 दस्तावेज वितरित किए जा चुके हैं, जिनमें 32 हजार 530 आरसी और 26 हजार 320 ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं। यह बढ़ते आंकड़े दर्शाते हैं कि योजना से परिवहन सेवाएं अधिक सरल और सुलभ हो रही हैं तथा नागरिकों को सीधे लाभ मिल रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now