नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भूमिहीन मजदूरों को नवरात्रि का उपहार, खातों में पहुंचे 495 करोड़ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भूमिहीन मजदूरों को नवरात्रि का उपहार, खातों में पहुंचे 495 करोड़

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 4.95 लाख हितग्राहियों को दी आर्थिक सहायता

रायपुर 25 मार्च 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 4 लाख 95 हजार 965 भूमिहीन कृषि मजदूरों के बैंक खातों में 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की सहायता राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की खुशियों भरी होली के बाद अब भूमिहीन कृषि श्रमिकों की नवरात्रि भी समृद्धि और आत्मविश्वास का संदेश लेकर आई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि श्रम और सम्मान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को राज्य सरकार तेजी और पारदर्शिता के साथ पूरा कर रही है। धान खरीदी में अंतर की राशि मिलने से किसानों ने उत्साह के साथ होली मनाई, वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को मिली सहायता राशि ने उन्हें आर्थिक रूप से और मजबूत किया है।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से गृह प्रवेश कराते हुए मकानों की चाबियां भी सौंपीं। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिससे हजारों परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध हुआ है।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार की आध्यात्मिक परंपरा का स्मरण करते हुए बाबा गुरु घासीदास, संत कबीर और शहीद वीर नारायण सिंह को नमन किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत भूमिहीन कृषि मजदूरों को हर वर्ष 10 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है, जिससे वे परिवार की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई और छोटे व्यवसायों को आगे बढ़ाने में सक्षम हो रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों से किए वादे के अनुरूप 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। साथ ही तेंदूपत्ता संग्रहण दर में वृद्धि, चरण पादुका योजना का पुनः संचालन तथा रामलला दर्शन और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से सामाजिक और आध्यात्मिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।


कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अब तक 18 लाख गरीब परिवारों के लिए आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं और योजनाओं की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंचने से व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वास दोनों मजबूत हुए हैं।
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now