नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जीपीएम जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जीपीएम जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पुलिस अधीक्षक के आदेश से 67 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, कई थानों में नई पदस्थापना

गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले में पुलिस विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार जिले में कुल 67 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नवीन पदस्थापना स्थल पर पदस्थ किया गया है। यह आदेश प्रशासनिक दृष्टिकोण से जारी किया गया है।


जारी सूची के अनुसार कई उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकों को जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के तहत थाना मरवाही, गौरेला, पेंड्रा, कोटमी, मरवाही, पाली सहित अन्य थानों और चौकियों में पदस्थापना में बदलाव किया गया है, जिससे पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी निर्देश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रति संबंधित पुलिस इकाइयों और अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित की गई है।
इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now