नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा नगर निगम का 915 करोड़ का बजट भारी बहुमत से पारित, चार पार्षदों ने जताया विरोध – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा नगर निगम का 915 करोड़ का बजट भारी बहुमत से पारित, चार पार्षदों ने जताया विरोध

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बजट सहित 03 प्रस्ताव बहुमत से पारित, 05 प्रस्ताव सर्वसम्मति से मंजूर, बुधवारी बाजार पुनर्विकास प्रस्ताव फिलहाल होल्ड

कोरबा 25 मार्च 2026। नगर पालिक निगम कोरबा के साधारण सम्मिलन में आज वित्तीय वर्ष 2025-26 का पुनरीक्षित बजट तथा वर्ष 2026-27 का अनुमानित आम बजट भारी बहुमत से पारित कर दिया गया।

बजट पर चर्चा के दौरान सदन में उपस्थित सदस्यों में से केवल चार पार्षदों ने हाथ उठाकर अपना विरोध दर्ज कराया, जबकि बहुमत ने बजट के पक्ष में समर्थन दिया। बैठक में बजट सहित कुल तीन प्रस्ताव बहुमत से पारित किए गए, वहीं पांच प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत किए गए। इसके अलावा बुधवारी बाजार पुनर्विकास परियोजना से संबंधित एक प्रस्ताव को फिलहाल होल्ड पर रखने का निर्णय लिया गया।


नगर पालिक निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता तथा महापौर संजू देवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पांडेय की विशिष्ट उपस्थिति में पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में यह साधारण सम्मिलन आयोजित किया गया।

बैठक की शुरुआत पार्षदों द्वारा पूछे गए प्रश्नों और उनके उत्तरों को सदन के समक्ष प्रस्तुत करने के साथ हुई। साधारण सभा के इतिहास में पहली बार इस बैठक में 30 मिनट का ध्यानाकर्षण समय भी निर्धारित किया गया था। इस दौरान पांच पार्षदों ने विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर सदन का ध्यान आकर्षित किया, जिन पर चर्चा की गई और संबंधित अधिकारियों द्वारा उत्तर प्रस्तुत किए गए।


बैठक में सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित पेंशन योजना की स्वीकृति की पुष्टि संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना की स्वीकृति की पुष्टि तथा मुख्यमंत्री पेंशन योजना की स्वीकृति से जुड़े प्रस्तावों को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

एजेंडा के बिंदु क्रमांक 06 में शामिल बुधवारी बाजार पुनर्विकास परियोजना से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा के बाद उसे तत्काल निर्णय के बजाय फिलहाल होल्ड पर रखने का निर्णय लिया गया।


इसके अतिरिक्त पीपीपी आधार पर डीबीएफओटी मोड में कोरबा नगर निगम क्षेत्र के मुड़ापार तालाब के डिजाइन, विकास, वित्तपोषण, संचालन, प्रबंधन और रखरखाव के लिए रियायतग्राही के चयन से संबंधित प्रस्ताव को बहुमत से पारित किया गया।

वहीं डीबीओटी पीपीपी मॉडल के तहत 15 वर्ष की लाइसेंस अवधि के लिए एटीएम, दैनिक उपयोग की दुकान तथा अन्य सुविधाओं के साथ वातानुकूलित बस क्यू शेल्टर के निर्माण, संचालन और संधारण से जुड़े प्रस्ताव को भी बहुमत से स्वीकृति दी गई।


बैठक में स्वर्गीय केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता वर्ष 2026 के आयोजन के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करने संबंधी प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्रों में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के सामाजिक प्रस्थिति के प्रमाणीकरण के नियम 2013 के तहत जाति प्रमाण पत्र जारी करने संबंधी प्रस्ताव को भी सदन ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।


बैठक के अंत में महापौर संजू देवी राजपूत ने नगर पालिक निगम कोरबा के वित्तीय वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट तथा वर्ष 2026-27 के अनुमानित आम बजट को सदन के समक्ष प्रस्तुत करते हुए अपना अभिभाषण दिया।

बजट पर विस्तृत चर्चा के बाद सदन में उपस्थित अधिकांश सदस्यों ने इसका समर्थन किया, जबकि चार सदस्यों ने विरोध दर्ज कराया। अंततः नगर पालिक निगम कोरबा का पुनरीक्षित बजट 2025-26 और बजट 2026-27 भारी बहुमत के साथ पारित कर दिया गया।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल — अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now