नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आपसी विवाद में युवक की मौत, तमनार पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को भेजा जेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आपसी विवाद में युवक की मौत, तमनार पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को भेजा जेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बांस के डंडे से मारपीट में घायल युवक की रायपुर में इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के थाना तमनार क्षेत्र के ग्राम कुजेंमुरा में हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें मारपीट से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रायगढ़ पुलिस ने आरोपी पंचराम निषाद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार 14 मार्च को ग्राम कुजेंमुरा में जाति समाज के एक विवाह कार्यक्रम के दौरान आरोपी पंचराम निषाद और उसके बड़े साले झसकेतन निषाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने बांस के डंडे से झसकेतन निषाद पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को उपचार के लिए जिंदल अस्पताल उर्जानगर तमनार ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया। रायपुर के आरोग्य अस्पताल शंकर नगर में इलाज के दौरान 19 मार्च 2026 को उसकी मौत हो गई। घटना का मूल स्थान तमनार थाना क्षेत्र होने के कारण मर्ग डायरी प्राप्त होने पर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच के दौरान गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे हुकराडीपा क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया और उसके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा भी बरामद कर लिया गया।
इस पूरे प्रकरण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि आपसी विवाद को हिंसा का रूप देने से गंभीर अपराध हो जाते हैं और ऐसे मामलों में रायगढ़ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now