रामनवमी पर निकलेगी भव्य श्रीराम शोभायात्रा, प्रशासन ने जारी किया रूट और ट्रैफिक प्लान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
27 मार्च को नटवर स्कूल से रामलीला मैदान तक निकलेगी शोभायात्रा, शहर में कई मार्गों पर डायवर्सन और पार्किंग की व्यवस्था
रामनवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय रायगढ़ में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रशासन ने शोभायात्रा के सफल आयोजन और शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए रूट चार्ट, पार्किंग व्यवस्था और डायवर्सन मार्ग जारी किया है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए नागरिकों से निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

शोभायात्रा रूट चार्ट
नटवर स्कूल प्रांगण से प्रारंभ → गांधी प्रतिमा तिराहा → एमजी रोड → रामनिवास टाकिज चौक → सिल्वर पैलेस तिराहा → गौरीशंकर मंदिर → न्यू मार्केट तिराहा → सुभाष चौक → गद्दी चौक → कोष्टापारा तिराहा → चांदनी चौक → गांजा चौक → हटरी चौक → सिटी कोतवाली → हंडी चौक → घड़ी चौक → रामलीला मैदान (समापन)
शोभायात्रा के दौरान शहर में पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। चार पहिया वाहनों के लिए पुराना पुलिस लाइन, मिनी माता चौक और मरीन ड्राइव पंप हाउस तक पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। वहीं यातायात को नियंत्रित करने के लिए केवड़ाबाड़ी चौक, शहीद चौक, गोगाराइस मिल और सत्तीगुड़ी चौक को डायवर्सन प्वाइंट बनाया गया है। शोभायात्रा के दौरान गांधी प्रतिमा, गोगाराइस मिल, हंडी चौक, सारंगढ़ चौक (अग्रसेन चौक) और झाराशिल्प क्षेत्र में चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन द्वारा वैकल्पिक यातायात मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। किरोड़ीमल चौक की ओर से आने वाले वाहन शोभायात्रा प्रारंभ होने से दो घंटे पूर्व केवड़ाबाड़ी चौक से मधुबनपारा मार्ग होते हुए सर्किट हाउस और मरीन ड्राइव का उपयोग करते हुए नया शनि मंदिर और डिसेंट टेलर तिराहा होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसी प्रकार जूटमिल की ओर से आने वाले वाहन डिसेंट टेलर तिराहा से नया शनि मंदिर होते हुए मरीन ड्राइव, सर्किट हाउस, रामपुर तिराहा और मधुबनपारा मार्ग से केवड़ाबाड़ी चौक होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने प्रशासन ने लिया जायजा

रामनवमी पर्व पर निकलने वाली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अधिकारियों ने शहर के निर्धारित शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों को बैरिकेडिंग, पार्किंग, साफ-सफाई और यातायात डायवर्सन की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ताकि शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे

यातायात व्यवस्था का पालन करते हुए सहयोग करें ताकि रामनवमी का यह धार्मिक आयोजन शांति, श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हो सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






