नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध अफीम खेती पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपी सिप्रियन भेंगरा गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अवैध अफीम खेती पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपी सिप्रियन भेंगरा गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

आमाघाट में 60 हजार से अधिक अफीम पौधे और 3.02 किलो अफीम जब्त, मुख्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट में अवैध अफीम खेती के मामले में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायगढ़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी सिप्रियन भेंगरा को झारखंड के खूंटी जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अंजाम दिया गया।
पुलिस के अनुसार तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट के खर्राघाट भैर नाला किनारे स्थित भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिलने पर पुलिस और एएनटीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई की थी। मौके पर कुल 60,326 अफीम के पौधे बरामद किए गए जिनका वजन लगभग 2877 किलोग्राम पाया गया। जांच के दौरान मुख्य आरोपी मार्शल संगा ने पूछताछ में अपने सहयोगियों एमानुएल भेंगरा और सिप्रियन भेंगरा के साथ मिलकर अफीम की अवैध खेती करने की बात स्वीकार की। आरोपी के मेमोरण्डम के आधार पर उसके ठिकाने से 3.02 किलोग्राम अफीम भी बरामद की गई जिसकी कीमत करीब 15 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।
इस मामले में तमनार थाना में अपराध क्रमांक 59/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(बी) और 18 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी मार्शल संगा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की संयुक्त टीमों को ओडिशा और झारखंड रवाना किया गया था, जहां लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से जंगल क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाते हुए आरोपी एमानुएल भेंगरा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद लगातार दबिश देते हुए दूसरे फरार आरोपी सिप्रियन भेंगरा को भी उसके गृहग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी और एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों की अवैध खेती और तस्करी के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now