नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “4 साल की बच्ची को जेल भेजने” की खबर निकली भ्रामक, पुलिस ने किया स्पष्ट खंडन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

“4 साल की बच्ची को जेल भेजने” की खबर निकली भ्रामक, पुलिस ने किया स्पष्ट खंडन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

ग्राम गेजामुड़ा की घटना को लेकर फैलाई गई गलत खबर, पुलिस ने कहा किसी भी नाबालिग पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

रायगढ़ जिले के ग्राम गेजामुड़ा की एक घटना को लेकर सोशल मीडिया और कुछ डिजिटल प्लेटफार्मों पर “4 साल की बच्ची को जेल भेजा गया” शीर्षक से प्रसारित खबर को रायगढ़ पुलिस ने पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे मामले में किसी भी नाबालिग के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
पुलिस के अनुसार 5 फरवरी 2026 को ग्राम गेजामुड़ा में राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की थी। इस मामले में कोतरारोड़ थाना में अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 132 और 221 में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान चार आरोपियों की पहचान होने के बाद 22 मार्च 2026 को उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद कुछ ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी। पुलिस द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समझाइश दी गई, लेकिन शांति भंग करने की स्थिति में चार महिला और चार पुरुष वयस्कों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170/126 और 135(3) के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें उर्दना पुलिस लाइन लाया गया। यहां से एसडीएम रायगढ़ द्वारा सभी महिलाओं को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी नाबालिग को न तो गिरफ्तार किया गया और न ही उसके खिलाफ कोई वैधानिक कार्रवाई की गई है। इसके बावजूद कुछ वेब पोर्टल, फेसबुक और इंस्टाग्राम पेजों द्वारा 23 मार्च से लगातार भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं, जिनमें नाबालिग बच्चों के फोटो और वीडियो बिना ब्लर किए साझा किए गए हैं, जो कानून का उल्लंघन और अत्यंत आपत्तिजनक कृत्य है।
पुलिस ने बताया कि इस तरह की भ्रामक खबरें फैलाने वाले संबंधित डिजिटल प्लेटफार्म, वेब पोर्टल और सोशल मीडिया पेज संचालकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला पुलिस रायगढ़ ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि किसी भी समाचार के प्रसारण से पहले तथ्यों की पुष्टि अवश्य करें और जिम्मेदार पत्रकारिता का पालन करते हुए भ्रामक खबरों के प्रसार से बचें।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now