नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नवरात्रि में मां महामाया रतनपुर दर्शनार्थियों के सुगम और सुरक्षित आवागमन हेतु यातायात पुलिस का विशेष प्रबंध – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नवरात्रि में मां महामाया रतनपुर दर्शनार्थियों के सुगम और सुरक्षित आवागमन हेतु यातायात पुलिस का विशेष प्रबंध

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बिलासपुर यातायात पुलिस ने नवरात्रि महापर्व के सप्तमी-अष्टमी के अवसर पर रतनपुर आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष यातायात एवं सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा-निर्देश पर कल दिनांक 25.03.2026 से शाम 4 बजे से श्रद्धालुओं के मार्ग में भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है।
शहर के चारों दिशाओं से आने वाले भारी वाहनों के लिए प्रमुख रोकने के स्थल निम्नलिखित हैं:
चिल्हाटी मोड़, अशोक नगर चौक, गुरुनानक चौक, गुम्बर पेट्रोल पंप, मंगला चौक, महाराणा चौक (शहर की ओर)
सेंदरी अरपा पुल (रायपुर मार्ग)
ग्राम कर्रा (कोरबा मार्ग)
सिल्ली मोड़ (गौरेला-पेंड्रा मार्ग)
लखनी मोड़ (कोटा मार्ग)
संपूर्ण मार्ग में पुलिस और यातायात बल मुस्तैद रहेंगे। असामाजिक और शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन, ब्रेथ एनालाइजर और फिक्स पॉइंट लगाए गए हैं। हुल्लड़, शराब पीकर वाहन चलाने, तेज़ गति और लापरवाही से वाहन चलाने, स्टंटिंग और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही, यात्रियों और राहगीरों से आग्रह है कि इस पवित्र अवसर पर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, संयम और शालीनता बनाए रखें, ताकि सभी का आवागमन सुगम और सुरक्षित हो। किसी भी असामाजिक गतिविधि या मार्ग में व्यवधान की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम मो. 9479193099 पर तत्काल दी जा सकती है।
इस अवसर पर यातायात पुलिस ने पेट्रोलिंग टीम, फिक्स पॉइंट, एम्बुलेंस और क्यूआर टीम का विशेष गठन किया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now