ऑनलाइन सट्टा संचालित गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बैक टू बैक कार्रवाई 2 गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा एवं जुआ संचालित करने वाले गिरोह पर सख्त कार्रवाई करते हुए धरमजयगढ़ और कोतवाली क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में दोनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए।
धरमजयगढ़ पुलिस ने सूचना पर विरेन्द्र मिश्रा (36 वर्ष) को व्हाट्सएप पर सट्टा संचालित करते पकड़ा। उसके मोबाइल में विभिन्न व्यक्तियों के अंकों और रकम का लेन-देन पाया गया। आरोपी से मोबाइल और ₹870 नगद जब्त किए गए।
कोतवाली पुलिस ने श्यामलाल भास्कर (55 वर्ष) को व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टा पट्टी संचालित करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल, ₹1750 नगद और सट्टा पट्टी जब्त हुई। आरोपी ने सट्टा संचालित करने और कमीशन प्राप्त करने की बात स्वीकार की। उसका सहनावाज साहब उर्फ सानु फरार है।
दोनों मामलों में डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश:
“ऑनलाइन सट्टा और जुआ जैसे अवैध कृत्यों में संलिप्त आरोपियों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






