उद्योग स्थापना की प्रक्रिया होगी आसान, एक क्लिक एकल खिड़की पोर्टल शुरू
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सोलह विभागों की एक सौ छत्तीस से अधिक सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध, निवेशकों को मिलेगी पारदर्शी और त्वरित सुविधा
रायपुर:छत्तीसगढ़ में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वाणिज्य एवं उद्योग विभाग ने नई डिजिटल व्यवस्था OneClick Single Window Portal प्रारंभ की है। यह एकीकृत व्यवस्था निवेशकों और उद्यमियों को व्यवसाय स्थापित करने के लिए आवश्यक सभी अनुमतियां, मंजूरी, भूमि आवंटन और ऑनलाइन भुगतान जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराएगी।
वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नई व्यवस्था के माध्यम से सोलह विभागों की एक सौ छत्तीस से अधिक सेवाओं को एक मंच से जोड़ा गया है। इससे निवेशकों और उद्यमियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पूरी प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और समय की बचत करने वाली बन सकेगी।
इस व्यवस्था का मूल उद्देश्य विभागों के साथ कार्य करने वाले सभी लोगों के लिए प्रक्रिया को आसान बनाना है। चाहे कोई स्थापित उद्योग हो, संभावित निवेशक हो, नया उद्यम शुरू करने वाला युवा हो या निर्यातक हो, सभी को अब एक ही मंच पर आवश्यक सेवाएं उपलब्ध होंगी। अनुमति और स्वीकृति से लेकर प्रोत्साहन का अनुमान लगाने तक की सुविधाएं अब इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकेंगी, जिससे पूरी प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनेगी।
राज्य सरकार द्वारा व्यापार और उद्योग को सरल बनाने के व्यापक प्रयासों के अंतर्गत यह नया एकल खिड़की पोर्टल शुरू किया गया है। इसके माध्यम से अनुमति, स्वीकृति, बिल भुगतान, भूमि आवंटन और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं की प्रक्रिया को एकीकृत कर दिया गया है। इससे उद्यमियों और निवेशकों को तेज, सरल और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध होगी।
इस व्यवस्था का नाम वनक्लिक इस उद्देश्य को स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि एक ही मंच के माध्यम से सभी आवश्यक सेवाएं आसानी से प्राप्त की जा सकें। राज्य सरकार का मानना है कि इससे उद्यमियों को कागजी कार्यवाही में कम समय लगाना पड़ेगा और वे अपना अधिक समय उद्योग के विकास और विस्तार में लगा सकेंगे। यह पहल छत्तीसगढ़ को निवेश और उद्योग के लिए अधिक अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






