संतोष ठाकुर पुनः बने जिला कांग्रेस कमेटी जीपीएम के महामंत्री
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
युवाओं में मजबूत पकड़ और लोकप्रियता के चलते संगठन ने फिर सौंपी अहम जिम्मेदारी
GPM: जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) की बहुप्रतीक्षित जिला पदाधिकारियों की सूची लंबे मंथन और विचार-विमर्श के बाद जारी कर दी गई है। संगठन ने पूरे जिले के विभिन्न क्षेत्रों के संतुलन और समन्वय को ध्यान में रखते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया है।
जारी सूची में पूर्व महामंत्री और क्षेत्र के युवा नेता संतोष ठाकुर को एक बार फिर जिला कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनके कार्य, सक्रियता और क्षेत्र में मजबूत जनसंपर्क को देखते हुए यह जिम्मेदारी दोबारा सौंपी है।
संतोष ठाकुर ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं के बीच अपनी अच्छी पकड़ और लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं। सामाजिक सरोकारों और जनसेवा से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी के कारण वे क्षेत्र में एक यूथ आइकन के रूप में पहचान बना चुके हैं। लोगों की समस्याओं और संकट की घड़ी में वे अपने निजी कार्यों को छोड़कर भी सहायता के लिए आगे आते हैं, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों के बीच उनका विशेष सम्मान और भरोसा बना हुआ है।
उनकी पुनः नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके निवास पर समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन ने संतोष ठाकुर को यह जिम्मेदारी देकर युवाओं के उत्साह और संगठन की मजबूती को और बढ़ाने का कार्य किया है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि संतोष ठाकुर के नेतृत्व और सक्रियता से जिले में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






