नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , इस माह के अंत तक ओड़िशा माओवाद से होगा मुक्त : मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

इस माह के अंत तक ओड़िशा माओवाद से होगा मुक्त : मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओड़िशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज

राज्य में मात्र 15 माओवादी सक्रिय, आत्मसमर्पण करने वालों के पुनर्वास के लिए सरकार दे रही आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण

भुवनेश्वर : ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में सोमवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि राज्य में माओवाद अब अंतिम चरण में है और सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक ओड़िशा को पूरी तरह माओवाद मुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कंधमाल जिला, कालाहांडी जिला और रायगडा जिला की सीमाओं से लगे क्षेत्रों में लगभग 15 माओवादी ही सक्रिय बचे हैं।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद वाहिनिपति के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की सुरक्षा व्यय योजना के अनुसार वर्तमान में राज्य में केवल कंधमाल जिले को ही वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित माना जाता है। इसके अतिरिक्त बौध जिला, बलांगीर जिला, कोरापुट जिला, मलकानगिरी जिला, नबरंगपुर जिला, नुआपड़ा जिला और रायगडा जिलों को पूर्व प्रभावित जिलों की श्रेणी में रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 से लेकर इस वर्ष 15 मार्च तक राज्य में कुल 96 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरकार उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के लिए आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अंतर्गत आर्थिक सहायता, आवास, मासिक भत्ता, अधिकतम 36 माह तक कौशल प्रशिक्षण, विवाह सहायता तथा स्वास्थ्य सुविधा और राशन पत्र उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि मार्च 2026 के अंत तक ओड़िशा पूरी तरह माओवाद से मुक्त हो जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़  हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now