‘हारे के सहारे’ के जयकारों से गूंजा बलांगीर, भटली धाम की ओर बढ़ी भव्य श्री श्याम निशान पदयात्रा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बलांगीर, ओड़िशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
ओड़िशा ब्यूरो स्वामी विजयानंद जी महाराज
टिटिलागढ़ से निकली श्रद्धा यात्रा तीसरे दिन बलांगीर पहुंची, पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का हुआ भव्य स्वागत
बलांगीर: ओड़िशा के बलांगीर जिले में आस्था और भक्ति का अद्भुत दृश्य उस समय देखने को मिला जब टिटिलागढ़ से सुप्रसिद्ध भटली धाम के लिए निकली श्री श्याम निशान पदयात्रा मंगलवार को अपने तीसरे दिन के पड़ाव पर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ी। बाबा श्याम और वीर हनुमान का पावन निशान लेकर चल रहे श्रद्धालु ‘जय श्री श्याम’ और ‘हारे के सहारे की जय’ के जयघोष से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं।
मंगलवार प्रातः लगभग चार बजे पदयात्रियों का जत्था बलांगीर से लोइसिंगा के लिए रवाना हुआ। यात्रा मार्ग में अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रियों का स्वागत किया। इस आध्यात्मिक यात्रा में युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी भक्ति भाव में डूबे दिखाई दिए और बाबा श्याम की भक्ति में झूमते हुए आगे बढ़ते रहे।

इस पावन पदयात्रा का नेतृत्व रोहित जैन द्वारा बाबा श्याम का निशान और गणेश वर्मा द्वारा वीर हनुमान का निशान थामकर किया जा रहा है। श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही है और हर कदम के साथ भक्ति की ऊर्जा पूरे वातावरण में फैल रही है।

बलांगीर में यात्रा के दौरान रॉयल ग्रीन सोसाइटी के सदस्यों के साथ जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष मनोज जैन, मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी पत्रकार पवन अग्रवाल, महासचिव गजानन अग्रवाल, सह सचिव अनिल मोदी और अनुराग अग्रवाल सहित अजय अग्रवाल और श्रवण अग्रवाल समेत अनेक गणमान्य नागरिकों ने पदयात्रियों का स्वागत किया।
सुरक्षा और व्यवस्था की दृष्टि से स्थानीय आदर्श थाना प्रभारी अवनी साहू और उनकी टीम भी मौजूद रही तथा यात्रियों का मनोबल बढ़ाया। इसके साथ ही डेली मार्केट स्थित रामचरित मानस मंदिर के सदस्यों और स्थानीय श्याम भक्त परिवारों ने सपरिवार उपस्थित होकर यात्रियों का अभिनंदन किया और बाबा के निशान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






