कुदरगढ़ महोत्सव में जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का रोमांच
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
जोरदार मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, खेल के साथ नशामुक्ति का दिया गया संदेश
सूरजपुर 23 मार्च 2026 को कुदरगढ़ महोत्सव के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में खेलप्रेमियों को रोमांचक और शानदार मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता के पुल ‘ए’ के अंतर्गत लटोरी और पसला, बरपारा और पकनी, बगड़ा और बैजनाथपुर, भटगांव और प्रेमनगर, सुंदरगंज और बिहारपुर (पेंडारी) तथा गोंदा और ओड़गी की टीमों के बीच कड़े मुकाबले खेले गए। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए मैदान में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा दिखाई और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

महोत्सव के दौरान अखिल भारतीय महिला एवं पुरुष कुश्ती की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजकों और खिलाड़ियों द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए “खूब खेलबो और नशा ले दूर रहबो” का आह्वान किया गया।

आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता के पुल ‘बी’ के मुकाबले 24 मार्च को खेले जाएंगे, जिनमें सूरजपुर और सलका अघिना, ज्ञानसागर (लटोरी) और रजबहर, खोंड अभ्यारण और रामनगर, सत्तीपारा और खर्रा (नावापारा) तथा कुसुमसी और गजाधरपुर की टीमें आमने-सामने होंगी। इन मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजन समिति ने बताया कि दोनों पुलों से विजयी टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 25 मार्च को दोपहर 1:45 बजे तथा फाइनल मैच 25 मार्च को शाम 4:30 बजे खेला जाएगा। कुदरगढ़ महोत्सव के अंतर्गत आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान कर रही है बल्कि युवाओं में खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी प्रोत्साहित कर रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






