सरगुजा ओलंपिक में कोरिया का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 26 पदकों से प्रदेश में गूंजा जिले का नाम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरिया, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
10 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, कलेक्टर ने दी बधाई
कोरिया 23 मार्च 2026 को आयोजित सरगुजा ओलंपिक 2026 में कोरिया जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दमदार खेल दिखाते हुए 10 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 26 पदक अपने नाम किए और पूरे प्रदेश में कोरिया जिले का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों के इस अद्भुत प्रदर्शन ने खेल जगत में जिले की प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है।

प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट की विशेष उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना कर दिया और खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के दौरान कोरिया जिले के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन अंडर-17 सिंगल्स और डबल्स बालिका वर्ग, फुटबॉल सीनियर बालिका, वॉलीबॉल जूनियर बालिका, एथलेटिक्स की 200 मीटर और 400 मीटर दौड़, रिले रेस तथा शॉट पुट जैसे खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। मैदान से लेकर ट्रैक तक हर स्पर्धा में कोरिया के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।

इसके अलावा खिलाड़ियों ने 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, तीरंदाजी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और फुटबॉल में रजत पदक हासिल किए, जबकि 400 मीटर दौड़, तीरंदाजी, रिले रेस, कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। इस शानदार उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि कोरिया जिले के खिलाड़ी हर खेल में अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।

कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जिले के युवाओं में अपार प्रतिभा और क्षमता है। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। कोरिया जिले की यह उपलब्धि न केवल खेल जगत में एक मिसाल बनी है बल्कि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का बड़ा स्रोत साबित हो रही है।रिया, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
10 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, कलेक्टर ने दी बधाई
कोरिया 23 मार्च 2026 को आयोजित सरगुजा ओलंपिक 2026 में कोरिया जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दमदार खेल दिखाते हुए 10 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 26 पदक अपने नाम किए और पूरे प्रदेश में कोरिया जिले का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों के इस अद्भुत प्रदर्शन ने खेल जगत में जिले की प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है।
प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट की विशेष उपस्थिति ने खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना कर दिया और खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता के दौरान कोरिया जिले के खिलाड़ियों ने बैडमिंटन अंडर-17 सिंगल्स और डबल्स बालिका वर्ग, फुटबॉल सीनियर बालिका, वॉलीबॉल जूनियर बालिका, एथलेटिक्स की 200 मीटर और 400 मीटर दौड़, रिले रेस तथा शॉट पुट जैसे खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। मैदान से लेकर ट्रैक तक हर स्पर्धा में कोरिया के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।
इसके अलावा खिलाड़ियों ने 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, तीरंदाजी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और फुटबॉल में रजत पदक हासिल किए, जबकि 400 मीटर दौड़, तीरंदाजी, रिले रेस, कबड्डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। इस शानदार उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि कोरिया जिले के खिलाड़ी हर खेल में अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं।
कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि जिले के युवाओं में अपार प्रतिभा और क्षमता है। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। कोरिया जिले की यह उपलब्धि न केवल खेल जगत में एक मिसाल बनी है बल्कि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का बड़ा स्रोत साबित हो रही है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






