अफीम तस्करी प्रकरण में फरार सप्लायर सहित दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता अरविंद तिवारी
मोबाइल सीडीआर और बैंक ट्रांजेक्शन से खुला तस्करी नेटवर्क, कुम्हारी पुलिस की कार्रवाई
दुर्ग में अफीम तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार सप्लायर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। थाना कुम्हारी पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड और बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए यह कार्रवाई की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मार्च को थाना कुम्हारी क्षेत्र के खारुन ग्रीन कॉलोनी से आरोपी गुरमेल सिंह के कब्जे से 403 ग्राम अफीम और 14 लाख 46 हजार रुपये नकद जब्त किए गए थे। इस मामले में गुरमेल सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ, बैंक खाते के लेन-देन और मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण के आधार पर अफीम सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान की गई।
इसी कड़ी में पुलिस ने फरार सप्लायर शिवप्रसाद कुमार साहू और रेशम सिंह उर्फ पप्पू पाजी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ अफीम और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर थाना कुम्हारी पुलिस ने आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवप्रसाद कुमार साहू उम्र 26 वर्ष निवासी लांजी, थाना गुमला (झारखंड) और रेशम सिंह उर्फ पप्पू पाजी उम्र 60 वर्ष निवासी टाटीबंद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, भारत माता स्कूल के पास रायपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 ग्राम अफीम और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 25 हजार 500 रुपये बताई गई है।
इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी के उप निरीक्षक सहित आरक्षक किरण, आरक्षक सचिन सिंह और पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि मादक पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय और तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






