नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनगणना-2027 की तैयारी तेज, जिले में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियाँ प्रतिबंधित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनगणना-2027 की तैयारी तेज, जिले में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियाँ प्रतिबंधित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

23 मार्च से 10 जून तक अवकाश पर रोक, मकान सूचीकरण और गणना कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

कोरबा 23 मार्च 2026 को भारत सरकार के गृह मंत्रालय तथा भारत के महापंजीयक के निर्देशानुसार आगामी जनगणना-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए जिला प्रशासन कोरबा ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में 1 मई 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित होने वाले मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्य को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
इस जारी आदेश के अनुसार 23 मार्च 2026 से 10 जून 2026 तक जिले के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को नियमित अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। केवल अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में ही कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी की पूर्व अनुमति से अवकाश दिया जा सकेगा। इस अवधि में किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को मुख्यालय छोड़ने की अनुमति भी नहीं होगी ताकि जनगणना से जुड़े प्रशिक्षण, पर्यवेक्षण और फील्ड कार्य की तैयारियां निर्बाध रूप से संपन्न हो सकें।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 23 मार्च 2026 से पूर्व स्वीकृत सभी अवकाश आदेश स्वतः निरस्त माने जाएंगे। केवल चिकित्सा अवकाश को ही सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से यथावत रखा जा सकेगा। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जिससे राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण सांख्यिकीय कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
कलेक्टर ने कहा कि जनगणना देश की नीति निर्माण प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है और इससे प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं की दिशा तय करते हैं। इसलिए इस कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। आदेश की प्रतियां जिले के सभी नगरीय निकायों, तहसीलों, जनगणना कार्यालयों और संबंधित संस्थानों को भेज दी गई हैं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now