नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का आगमन शुरू – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का आगमन शुरू

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पारंपरिक स्वागत, प्रदेश में खेल महोत्सव का माहौल

रायपुर 23 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने जा रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए देशभर से खिलाड़ियों का आगमन शुरू हो गया है,

जिससे प्रदेश में खेल उत्सव जैसा माहौल बन गया है। सोमवार शाम असम से तैराकी के 10 खिलाड़ी और तमिलनाडु से 17 फुटबॉल खिलाड़ियों का दल रायपुर पहुंचा, जहां उनका पारंपरिक अंदाज में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर खिलाड़ियों के स्वागत के लिए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर उठा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को गुलाब भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। आयोजन के तहत 23 मार्च को देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

यह पहली बार है जब इस स्तर का जनजातीय खेल आयोजन छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में देशभर से लगभग तीन हजार जनजातीय खिलाड़ी भाग लेंगे। 25 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग सहित सात खेलों में पुरुष और महिला वर्गों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
छत्तीसगढ़वासियों के लिए यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता ही नहीं बल्कि जनजातीय संस्कृति, परंपरा और खेल भावना के अद्भुत संगम का अवसर भी बनेगा। प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे इस राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

पारंपरिक स्वागत, प्रदेश में खेल महोत्सव का माहौल
रायपुर 23 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ में आयोजित होने जा रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए देशभर से खिलाड़ियों का आगमन शुरू हो गया है, जिससे प्रदेश में खेल उत्सव जैसा माहौल बन गया है। सोमवार शाम असम से तैराकी के 10 खिलाड़ी और तमिलनाडु से 17 फुटबॉल खिलाड़ियों का दल रायपुर पहुंचा, जहां उनका पारंपरिक अंदाज में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर खिलाड़ियों के स्वागत के लिए रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से भर उठा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को गुलाब भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। आयोजन के तहत 23 मार्च को देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
यह पहली बार है जब इस स्तर का जनजातीय खेल आयोजन छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में आयोजित इस भव्य प्रतियोगिता में देशभर से लगभग तीन हजार जनजातीय खिलाड़ी भाग लेंगे। 25 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग सहित सात खेलों में पुरुष और महिला वर्गों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
छत्तीसगढ़वासियों के लिए यह आयोजन केवल खेल प्रतियोगिता ही नहीं बल्कि जनजातीय संस्कृति, परंपरा और खेल भावना के अद्भुत संगम का अवसर भी बनेगा। प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रहे इस राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now