नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एनटीपीसी राखड़ बांध: धनरास ग्रामीणों ने दी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एनटीपीसी राखड़ बांध: धनरास ग्रामीणों ने दी अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

राखड़ डस्ट क्षतिपूर्ति राशि, सीपेज वाटर पम्प और रोजगार के मुद्दे को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रस्ताव

कोरबा। एनटीपीसी लिमिटेड, कोरबा स्थित राखड़ बांध के पास ग्राम धनरास के ग्रामीणों ने 23 मार्च 2025 से अनिश्चितकालीन आंदोलन की योजना बनाई है। यह आंदोलन मुख्य रूप से राखड़ डस्ट क्षतिपूर्ति राशि, सीपेज वाटर पम्प में प्राथमिकता और किसानों के लिए 2024-25 की सीपेज राशि की अदायगी से संबंधित मांगों को लेकर किया जाएगा।


ग्रामीणों का कहना है कि पुरैनाखार के वाशियों को डस्ट क्षतिपूर्ति राशि अब तक नहीं मिली है, जबकि ग्राम घमोटा के ग्रामीणों को पहले आश्वासन दिया गया था कि सीपेज वाटर पम्प में उन्हें प्राथमिकता मिलेगी, जो अब तक लागू नहीं हुई। इसके अलावा किसानों को वर्ष 2024-25 की सीपेज राशि भी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।


इस मामले में एनटीपीसी लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक को पत्र भेजकर ग्रामीणों ने अपने आंदोलन की जानकारी दी है। प्रतिलिपि के रूप में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार दर्री, थाना प्रभारी कटघोरा और सरपंच ग्राम पंचायत धनरास को सूचनार्थ भेजा गया है।
स्थानीय अधिकारियों और एनटीपीसी प्रबंधन के बीच अब इन मांगों को लेकर बातचीत और समाधान की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now