नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वीरांगना अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री का नमन, विकास कार्यों की बड़ी घोषणाएं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वीरांगना अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री का नमन, विकास कार्यों की बड़ी घोषणाएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कबीरधाम, छत्तीसगढ़

By ACGN : 7647981711, 9303948009

संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित करने का संकल्प, सामुदायिक भवन, यज्ञशाला और मिनी स्टेडियम के निर्माण की घोषणा

कबीरधाम जिले के ग्राम सेमरिया में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के 168वें बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए और वीरांगना अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ संत महात्माओं की पुण्य भूमि और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है, जिसे विकसित और समृद्ध बनाना राज्य सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि शांति, सुरक्षा, खुशहाली और सुशासन के मूल मंत्र के साथ प्रदेश के तीन करोड़ लोगों की समृद्धि और विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है।


मुख्यमंत्री ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी के जीवन को साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की अमिट मिसाल बताते हुए कहा कि उन्होंने सीमित संसाधनों और छोटी सेना के बावजूद अंग्रेजों के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया और देश की स्वतंत्रता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज को राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।


मुख्यमंत्री ने लोधी समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज ऐतिहासिक रूप से वीरता, नैतिकता और राष्ट्रसेवा के लिए जाना जाता है। स्वतंत्रता संग्राम में इस समाज का योगदान महत्वपूर्ण रहा है और आज भी समाज देश और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने समाज की नई पीढ़ी से अपने गौरवशाली इतिहास को जानने और उसे आगे बढ़ाने का आह्वान किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, गरीबों और महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। होली से पहले अंतर की राशि का भुगतान कर किसानों को राहत पहुंचाई गई जिससे उनके त्योहार में खुशहाली आई। महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है और अब तक 25 किश्तों में 16 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में पहुंचाई जा चुकी है जिससे मातृशक्ति आत्मनिर्भर बन रही है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आस्था और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रामलला दर्शन योजना संचालित की जा रही है जिसके तहत अब तक 42 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं। युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए बस्तर और सरगुजा में ओलंपिक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिल रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कवर्धा नगर के वार्ड क्रमांक 26 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मिनी स्टेडियम निर्माण तथा सहसपुर लोहारा क्षेत्र में यज्ञशाला निर्माण के लिए 20 लाख रुपये प्रदान किए जाने की घोषणा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी वीरांगना अवंतीबाई लोधी के साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए समाज से एकजुट होकर अपनी गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, संतोष कौशिक, राजेन्द्र चन्द्रवंशी, कोमल जंघेल सहित लोधी समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now